[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट

18 अगस्त से आरंभ होगी नामांकन की प्रक्रिया

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट लिस्ट जारी करेगा. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जा रही है. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 20 अगस्त तक का समय दिया जायेगा. कुलपति से स्वीकृति मिलने के पश्चात इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. विदित हो कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अबतक दो मैरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है. इसमें चयनित कुल 31,728 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इसमें पहली मैरिट लिस्ट में 27,247 तथा दूसरी मैरिट लिस्ट में 4,481 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इसमें कुल 24,239 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. कला संकाय में 19,870, विज्ञान संकाय में 3,970 तथा वाणिज्य संकाय में 339 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. तीसरी मैरिट लिस्ट वालों के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel