[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अबतक 39,475 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अबतक 39,475 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अबतक 39,475 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह से ही अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 31 मई तक का समय दिया गया हैं. इसमें अबतक कुल 39,475 विद्यार्थी नामांकन को लेकर आवेदन कर चुके हैं. विदित हो कि मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-1 में लगभग 86 हजार सीट है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा भी बीते दिनों 12 वीं की रिजल्ट प्रकाशित कर दी गयी है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 के लगभग 86 हजार सीटों पर नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि को भी 31 मई तक विस्तारित कर दिया गया है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बिहार बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एमयू में नामांकन को लेकर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थियों को 1 हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. साथ ही आवेदन करते समय विद्यार्थियों को 10वीं का प्रवेश पत्र व अंक पत्र तथा 12वीं का प्रवेश पत्र व अंक पत्र की वेबकॉपी अपलोड करनी होगी. बता दें कि उक्त सत्र में अबतक कुल 39,475 विद्यार्थी नामांकन को लेकर आवेदन कर चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 34,392, विज्ञान संकाय में 4,774 तथा वाणिज्य संकाय में 309 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. 29,878 विद्यार्थियों ने लिया स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा में सेंटअप हो चुके विद्यार्थियों को अंतिम रूप से नामांकन को लेकर 14 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया गया था. इसमें उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 18 मई तक नामांकन का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 29,878 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 26,503, विज्ञान संकाय में 3,063 तथा वाणिज्य संकाय में 312 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel