[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक पार्ट-2 सब्सीडियरी के चौथे दिन की परीक्षा आज

स्नातक पार्ट-2 सब्सीडियरी के चौथे दिन की परीक्षा आज

0
स्नातक पार्ट-2 सब्सीडियरी के चौथे दिन की परीक्षा आज

मुंगेर. एमयू द्वारा 17 अक्तूबर से 23 केंद्रों पर सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 23 केंद्रों पर ली जा रही है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली में लैंग्वेज एंड लिट्रेचर विषयों के पेपर-2 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के रूरल इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सोमवार को श्रीकृष्ण अवकाश को लेकर भी परीक्षा केंद्र वाले कॉलेज खुले रहेंगे. जहां निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा ली जायेगी.

आज विश्वविद्यालय में रहेगा अवकाश

मुंगेर. श्रीकृष्ण सिन्हा जयंती अवकाश को लेकर सोमवार को एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि, स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा को लेकर बनाये गये केंद्र वाले कॉलेज सोमवार को भी खुलेंगे. जहां परीक्षा होगी. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 21 अक्तूबर सोमवार को श्रीकृष्ण सिन्हा जयंती को लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद मंगलवार 22 अक्तूबर से एमयू मुख्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

कल होगी वोकेशनल कोर्स के तीसरे दिन की परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा 18 अक्तूबर से 3 केंद्रों पर सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 बीसीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा ली जा रही है. इसके तीसरे दिन की परीक्षा सोमवार को अवकाश के बाद 22 अक्तूबर मंगलवार को होगी. इसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-2 के पेपर-202 डाटा स्ट्रक्चर यूजिंग सी एंड सी प्लस-2 विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में सेमेस्टर-6 के पेपर-602 क्रिप्टोग्राफी एंड नेटवर्क सिक्योरिटी विषय की परीक्षा ली जायेगी.

कल से होगी स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा 22 अक्तूबर मंगलवार से होगी. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 22 से 28 अक्तूबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.30 बजे से 3 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिये विद्यार्थियों आईडी कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन स्लिप लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जायेगा.

पीजी सेमेस्टर-1 में 24 तक रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित छात्राओं के लिये 17 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये 17 से 24 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संचालित की जा रही है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,913 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें कला संकाय में 3,443, विज्ञान संकाय में 352 तथा वाणिज्य संकाय में 118 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel