[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-2 व पार्ट-1 परीक्षा की तिथि

एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-2 व पार्ट-1 परीक्षा की तिथि

0
एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-2 व पार्ट-1 परीक्षा की तिथि

14 सितंबर से स्नातक पार्ट-1 तथा 19 से स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के लिये परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. जिसमें 14 सितंबर से स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा ली जायेगी. जबकि 19 सितंबर से स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा होगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 14 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. जबकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 8 से 21 अक्तूबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. वहीं स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग परीक्षा को लेकर कुल 5 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा 19 से 24 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. जबकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. वहीं स्नातक पार्ट-2 परीक्षा के लिये कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है, जबकि जल्द ही कॉलेजों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel