[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग सब्सीडियरी परीक्षा के पहले दिन 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित

स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग सब्सीडियरी परीक्षा के पहले दिन 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित

0
स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग सब्सीडियरी परीक्षा के पहले दिन 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर मंगलवार से सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ कर दी है. पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 27 परीक्षार्थियों में 20 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि मंगलवार को स्नातक पार्ट-1 के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें पहली पाली में कला संकाय के भूगोल विषय के पेपर-1 तथा विज्ञान संकाय के जुलॉजी विषय के पेपर-1 की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 22 परीक्षार्थियों में 16 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला व विज्ञान संकाय के गणित पेपर-1, कला संकाय के गांधी विचार, पाली तथा आईआरपीएम विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 5 परीक्षार्थियों में 4 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं अब बुधवार को सब्सीडियरी विषयों के दूसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के बॉटनी विषय के पेपर-1 तथा कला संकाय के साइकोलॉजी विषय के पेपर-1 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में वाणिज्य संकाय के प्रऑफ इकोनॉमिक्स पेपर-1, कला संकाय के इकोनॉमिक्स पेपर-1 तथा रूरल इकोनॉमिक्स के पेपर-1 की परीक्षा ली जायेगी.

बीसीए परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर . एमयू अपने वोकेशनल के बीसीए सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा दो केंद्रों पर 8 जुलाई से ले रहा है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में हुई. जिसमें कुल 88 परीक्षार्थियों में 87 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में बीसीए सेमेस्टर-1 के माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सपी फॉर विंडो विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 2 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए. जबकि दूसरी पाली में बीसीए सेमेस्टर-5 के एएसपी डॉट नेट की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 86 परीक्षार्थियों में 85 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं अब मंगलवार को सातवें दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में जीई-1 के गणित विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel