[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मतदाता सूची विवाद में गोबड्डा पैक्स चुनाव स्थगित, एसइसी के निर्देश पर लगी रोक

मतदाता सूची विवाद में गोबड्डा पैक्स चुनाव स्थगित, एसइसी के निर्देश पर लगी रोक

0
मतदाता सूची विवाद में गोबड्डा पैक्स चुनाव स्थगित, एसइसी के निर्देश पर लगी रोक

हवेली खड़गपुर आगामी 6 फरवरी को खड़गपुर प्रखंड के गोबड्डा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव में मतदाता सूची विवाद को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस मामले में निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी कर आदेश जारी किया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मतदाता सूची से जुड़े विवाद के कारण गोबड्डा पंचायत में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी जाती है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि चुनाव स्थगित किए जाने की जानकारी सभी अभ्यर्थियों को पत्र के माध्यम से दी जाए. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम मतदाताओं को भी इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने. गौरतलब है कि गोबड्डा पंचायत में 6 फरवरी को मतदान तथा उसी दिन शाम में मतगणना का कार्यक्रम निर्धारित था. चुनाव को लेकर पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी तेज थी और प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए थे. लेकिन अचानक चुनाव स्थगित किए जाने के आदेश से प्रत्याशियों और मतदाताओं में मायूसी देखी जा रही है. इस संबंध में बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन प्राधिकार से प्राप्त पत्र के आलोक में अगले आदेश तक मतदान की पूरी प्रक्रिया रोक दी गई है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विवाद के समाधान के बाद ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी. तब तक गोबड्डा पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel