[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर लगाया यौन शोषण का आरोप

प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर लगाया यौन शोषण का आरोप

0
प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर लगाया यौन शोषण का आरोप

शहर के दो नंबर गुमटी पर प्रेमी युगल के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुंगेर. मुंगेर शहर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के दो नंबर गुमटी मुहल्ले में प्रेमी युगल के बीच शुक्रवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला थाना पहुंच गया. जब लड़की ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया तो हिरासत में लिए गये प्रेमी महंगु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जो धरहरा थाना क्षेत्र के मंडपा कॉलोनी का रहने वाला है, जिसे शनिवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

बताया जाता है कि धरहरा थाना क्षेत्र के मंडपा कॉलोनी निवासी विजय बिंद का पुत्र मंहगु कुमार पिछले कुछ दिनों से वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के दो नंबर गुमटी मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहता है. शुक्रवार को प्रेमी से मिलने वह लड़की दो नंबर गुमटी स्थित किराये के मकान पर पहुंच गयी. दोनों कमरे में थे और इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया. कमरे से निकल कर लड़की बाहर आ गयी और हंगामा करने लगी. प्रेमी युगल के बीच काफी देर तक सड़क पर विवाद होता रहा और दोनों एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे. जिसे देखने के लिए मुहल्ले वालों की भीड़ वहां जमा हो गयी थी. प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा कर प्रेमी पर हाथ चलाने लगी. मामला बिगड़ता देख मुहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कुछ ही देर में डायल-112 की टीम पहुंची और दोनों को लेकर वासुदेवपुर थाना चली गयी. और लड़की के आरोप के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया. शनिवार की सुबह लड़की ने मंहगु के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में किया और उस पर दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में मिले गये प्रेमी को गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया. जिसे शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया, जहां पर लड़के ने लड़की पर आरोप लगाया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और सिंदूर लेकर कल मेरे कमरे पर आ गयी थी.

कहते हैं थानाध्यक्ष

वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया. जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel