[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नौ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची भागलपुर-आनंदविहार गरीब रथ एक्सप्रेस

नौ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची भागलपुर-आनंदविहार गरीब रथ एक्सप्रेस

0
नौ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची भागलपुर-आनंदविहार गरीब रथ एक्सप्रेस

प्रतिनिधि, जमालपुर. भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली अप लाइन की ट्रेनों का विलंब से परिचालन रविवार अपराह्न तक जारी रहा. इस कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अलाव के भी कई ट्रेनों का विलंब से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

ट्रेन को रीशेड्यूल किये जाने से विलंब से जमालपुर पहुंची कई ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर 14:50 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 22405 अप भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:10 बजे जमालपुर पहुंची. बताया गया कि इस ट्रेन को भागलपुर से करीब 8:30 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, जबकि डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस के विलंब परिचालन के कारण इस ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया था. इस कारण यह ट्रेन करीब 9 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची थी. इसके अतिरिक्त रविवार को मालदा टाउन से रवाना होने वाली 03417 अप मालदा टाउन उधना स्पेशल ट्रेन को भी मालदा टाउन से 3 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. बताया गया कि कॉरस्पॉडिंग ट्रेन के विलंब परिचालन के कारण ही इस ट्रेन को भी रीशेड्यूल किया गया था. इस कारण यह ट्रेन मालदा टाउन से अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:20 बजे के बजाय संध्या 16:30 बजे लगभग 4 घंटे 10 मिनट विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई और देर संध्या जमालपुर पहुंची.

भागलपुर-जमालपुर डेमू ट्रेन भी ढाई घंटे रही लेट

05672 डाउन आनंद विहार-गुवाहाटी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस भी लगभग 9:30 घंटे विलंब से चलकर सुबह 3:40 जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय शनिवार संध्या 18:30 बजे था. 03459 अप भागलपुर-जमालपुर डेमू ट्रेन भी लगभग ढाई घंटे लेट चलकर मध्य रात्रि 11:35 बजे के बजाय 2:15 बजे जमालपुर पहुंची. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस एवं 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 03413 अप मालदा टाउन-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक-एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस भी विलंब से चली. ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रा करने वाले रेलयात्री उमस भरी गर्मी से परेशान रहे और समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel