[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रात में भी होगा मुख्य शहर से कूड़ा का उठाव

रात में भी होगा मुख्य शहर से कूड़ा का उठाव

0
रात में भी होगा मुख्य शहर से कूड़ा का उठाव

प्रभारी नगर आयुक्त ने सफाई शाखा के अधिकारी एवं बैंकर्स के साथ अलग-अलग की बैठक

मुंगेर शहर सौंदर्यीकरण एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्रभारी नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने गुरुवार को बैंकर्स एवं सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की. एक ओर रात में भी मुख्य शहर से कूड़ों के उठाव का निर्देश दिया गया. वहीं दूसरी ओर बैंकर्स से शहर सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील की गयी.

प्रभारी नगर आयुक्त ने सफाई शाखा के अधिकारियों से शहर सफाई व कूड़ों के उठाव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि रात में मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान बंद करने के बाद जो कचरा सड़कों एवं सड़क किनारे फेंका जाता है. उसका उठाव रात में करना सुनिश्चित करें. दुर्गापूजा को देखते हुए शहरी क्षेत्र के सभी मुख्य पूजा स्थलों की नियमित साफ-सफाई के अलावा शहरी क्षेत्र में तीन शिफ्ट में सफाई कराते हुए कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाये. जबकि रात में ही शहर में बने कचरा स्टैंड से कूड़ों का उठाव करें. ताकि सुबह में लोगों को साफ-सुथरा शहर मिले और अस्थाई डंप यार्ड पड़े कचरे सड़क पर नहीं आये. रात 10 बजे तक कचरा उठाव करने का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने शहर के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा करते हुए सभी बैंकर्स से अपेक्षित सहयोग की अपील की. शहर में मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, दुर्गापूजा से पहले विद्युत पोल और चौक-चौराहों पर आकर्षक लाइट लगाने की बात बैंकर्स से कही. जिस पर बैंकर्स ने नगर आयुक्त को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel