[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर को हराकर फाइनल में पहुंचा गनगनिया

जमालपुर को हराकर फाइनल में पहुंचा गनगनिया

0
जमालपुर को हराकर फाइनल में पहुंचा गनगनिया

मुंगेर. सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब व समाजिक मंच नौवागढ़ी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में जारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें एनएफसी गनगनिया ने रामपुर यूनाइटेड क्लब जमालपुर को टाइब्रेकर में 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. खेल प्रारंभ होते ही जमालपुर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम के जर्सी नंबर-11 निलेश कुमार ने टीम के लिए लगातार 2 गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी. इसके बाद विपक्षी टीम ने बराबरी करने के लिए ताबड़तोड़ प्रहार किया. गनगनिया के जर्सी नंबर-46 निक्की कुमार लगातार दो गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया. खेल के अंत तक तीसरा गोल कोई भी टीम के खिलाड़ी नहीं कर सके और मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. निर्णायक मंडली ने खेल का फैसला टाइब्रेकर से कराया. इसमें गनगनिया की टीम 4-3 से विजयी रही. निर्णायक की भूमिका में रंजीत कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, बबलू मंडल शामिल थे. महमूद आलम व प्रीतम कुमार उद्घोषक थे. मौके पर दिलीप कुमार मंडल, सरपंच उर्मिला देवी, सागर सानू, राजीव, भूषण, धर्मेन्द्र, शैलेन्द्र बप्पी सहित अन्य मौजूद थे. दूसरा सेमीफाइनल मैच होली के बाद छह मार्च को नौवागढ़ी व मुरारपुर के बीच खेला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel