[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन की जगह जारी हो गया चौथा मैरिट लिस्ट

पीजी सेमेस्टर-1 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन की जगह जारी हो गया चौथा मैरिट लिस्ट

0
पीजी सेमेस्टर-1 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन की जगह जारी हो गया चौथा मैरिट लिस्ट

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली तो वैसे ही लगातार सवालों के घेरे में आ रही है. इस बीच अब विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रक्रियाओं के प्रति लापरवाही ने भी विद्यार्थियों के लिये मुसीबत को बढ़ा दिया है. हाल यह है कि सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये बुधवार से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ होनी थी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर दी गयी, लेकिन बुधवार को ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ होने की जगह विश्वविद्यालय द्वारा चौथा मैरिट लिस्ट जारी कर दिया गया. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया भी 19 दिसंबर से ही आरंभ की जायेगी.

ऑन-द-स्पॉट नामांकन की जगह जारी कर दिया चौथा मैरिट लिस्ट

बता दें कि एमयू द्वारा जारी पूर्व की सूचना के अनुसार 17 दिसंबर बुधवार से उक्त सत्र में शेष बचे 3,037 विद्यार्थियों के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जानी थी. इसमें विद्यार्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से सीट बुक करने को कहा गया था. हलांकि बुधवार की सुबह ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के लिये सीट बुकिंग आरंभ हुयी, लेकिन बुधवार की शाम विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया को रद्द करते हुये चौथा मैरिट लिस्ट जारी कर दिया गया. हलांकि चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये अब 19 से 22 दिसंबर तक नामांकन का समय दिया गया है.

चौथे मैरिट लिस्ट के बाद होगा ऑन-द-स्पॉट नामांकन

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार 17 और 18 दिसंबर को सर्वर डाउन रहने के कारण बुधवार को जितने भी विद्यार्थियों ने ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन लिया है. विश्वविद्यालय द्वारा उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है. साथ ही विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का नामांकन शुल्क उनके बैंक खातों में वापस कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel