[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शराब के नशे में चार गिरफ्तार, बाइक जब्त

शराब के नशे में चार गिरफ्तार, बाइक जब्त

0
शराब के नशे में चार गिरफ्तार, बाइक जब्त

तारापुर. तारापुर पुलिस ने शराब एवं शराबियों पर सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि रामपुर गांव में डायल 112 को सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और मारपीट पर उतारू है. इसी सूचना पर एएसआई किरण देवी मौके पर रामपुर पहुंची. जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे रामपुर निवासी मो. फरीद को गिरफ्तार किया. बताया गया कि फिरोज शराब के नशे में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है. वहीं तारापुर-धौनी पुल के समीप एक युवक शराब के नशे में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया. युवक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के ढाका मिर्जापुर निवासी सुधीर कुमार पासवान के रूप में हुई. पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर युवक के शराब सेवन की पुष्टि हुई. दोनों गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर हरपुर थाना क्षेत्र के शंभुगंज पुल के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो युवक को जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम में दोनों युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक शंभुगंज निवासी बरुण कुमार और साहेब कुमार है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel