[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 20 सितंबर तक तिथि विस्तारित

स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 20 सितंबर तक तिथि विस्तारित

0
स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 20 सितंबर तक तिथि विस्तारित

– 18 और 19 को अंतिम रूप से ऑन-द-स्पॉट नामांकन का समय मुंगेर ————————- मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिए 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि को 20 सितंबर तक विस्तारित कर दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिये 18 और 19 सितंबर को दो दिनों का समय दिया गया है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में उक्त सत्र में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों को 3 से 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था. जिसे अब 20 सितंबर तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है. इस दौरान नामांकन ले चुके विद्यार्थी, अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात 600 रुपये का शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 33,305 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 28,294, विज्ञान संकाय में 4,681 तथा वाणिज्य संकाय में 330 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने पूर्व में 8 से 15 सितंबर तक नये आवेदन के साथ उक्त सत्र के लिए रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन का समय दिया था. जिसकी तिथि समाप्त हो चुकी है. हलांकि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिए 18 और 19 सितंबर को दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी सीट बुक करने के बाद दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 38,285 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 32,758, विज्ञान संकाय में 5,535 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel