[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर में पुलिस ने दो शराबी समेत पांच संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

जमालपुर में पुलिस ने दो शराबी समेत पांच संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

0
जमालपुर में पुलिस ने दो शराबी समेत पांच संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशे में धुत व्यक्तियों के साथ-साथ पांच संदिग्ध युवकों को भी गिरफ्तार किया. जहां शराब के नशे में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, वहीं संदिग्ध अवस्था में मिले पांच युवकों को अनुमंडल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है.

दो शराबी दोबारा गिरफ्त में

गिरफ्तार किए गए शराबियों में छोटी केशवपुर निवासी सुशील प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार और छोटी दौलतपुर निवासी सुशील तांती के पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार आलोक कुमार को दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस ने सख्ती दिखाई है.

ध्वस्त रेलवे क्वार्टर से पकड़े गए पांच युवक

पुलिस ने पांचों संदिग्ध युवकों को थाना क्षेत्र के लोगों कॉलोनी इलाके में स्थित एक ध्वस्त रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार ये सभी युवक देर रात संदिग्ध स्थिति में एक जगह एकत्रित थे, जिससे उनकी गतिविधियों पर शक गहराया.

सभी युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के निवासी

गिरफ्तार युवकों में अभिषेक आनंद, आनंद कुमार, राजीव रंजन, पल्लव कुमार और नितिन कुमार शामिल हैं. सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है.

थानाध्यक्ष का बयान

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए युवकों को एसडीओ कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. वहां से उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel