[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एलएलबी सेमेस्टर-1 को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी, 16 अगस्त से आरंभ होगा नामांकन

एलएलबी सेमेस्टर-1 को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी, 16 अगस्त से आरंभ होगा नामांकन

0
एलएलबी सेमेस्टर-1 को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी, 16 अगस्त से आरंभ होगा नामांकन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 16 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ की जायेगी. वहीं उक्त सत्र में नामांकन के लिये 26 अगस्त तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी उक्त अवधि में संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क करेंगे. पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन और नामांकन के लिये शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जबकि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिये किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को 18,320 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. भौतिक सत्यापन के लिये इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता 1. 10 वीं का बोर्ड सर्टिफिकेट, मार्कसीट, एडमिट कार्ड 2. 12 वीं का मार्कसीट व एडमिट कार्ड 3. स्नातक का मार्कसीट, एडमिट कार्ड व प्रोविजनल 4. सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जातिगत आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) 5. सीएलसी 6. माइग्रेशन प्रमाण पत्र 7. ऑनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति 8. आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज 3 फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel