[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर के कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन विभाग का फायर ऑडिट, अधिकांश जगह नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण

मुंगेर के कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन विभाग का फायर ऑडिट, अधिकांश जगह नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण

0
मुंगेर के कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन विभाग का फायर ऑडिट, अधिकांश जगह नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण
कोचिंग संस्थान में फायर ऑडिट करते अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मी.

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट

Fire Audit Campaign: लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हवेली खड़गपुर अनुमंडल अग्निशमालय की टीम सक्रिय हो गई है. बुधवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी कोचिंग संस्थानों में फायर ऑडिट अभियान चलाया और संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पांच कोचिंग संस्थानों में किया गया फायर ऑडिट

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने पांच कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान ऑफलाइन अग्नि अंकेक्षण कर संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

टीम ने छात्रों, शिक्षकों और संचालकों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया भी समझाई गई.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

Fire Audit Campaign: अधिकांश संस्थानों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक-दो संस्थानों को छोड़कर अधिकांश कोचिंग केंद्रों में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे. इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए सभी संचालकों को तत्काल अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि केवल उपकरण लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर उनकी जांच और रखरखाव भी जरूरी है.

छात्रों और शिक्षकों को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारी

अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों की जानकारी दी.

साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की विधि का प्रदर्शन कर उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया.

इन संस्थानों का किया गया निरीक्षण

फायर ऑडिट के दौरान सक्सेस पॉइंट हटिया चौक मैथ क्लासेस, लाइफ क्लासेस शामपुर, ज्ञान निराला लाइब्रेरी शामपुर, मिथहुमैथ कोचिंग लोहची और स्टूडेंट चॉइस लाइब्रेरी लोहची का निरीक्षण किया गया.

सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी कोचिंग संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों का पालन करना होगा और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी.

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के रंजन कुमार, भरत बिंद, सुभाष कुमार, किशोर कुमार और प्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel