[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर कथित डॉक्टर बांट रहा अनुभव प्रमाण पत्र, प्राथमिकी दर्ज, खोज रही पुलिस

फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर कथित डॉक्टर बांट रहा अनुभव प्रमाण पत्र, प्राथमिकी दर्ज, खोज रही पुलिस

0
फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर कथित डॉक्टर बांट रहा अनुभव प्रमाण पत्र, प्राथमिकी दर्ज, खोज रही पुलिस

– मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन ने सफियासराय थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी – दर्ज प्राथमिकी में मां इमरजेंसी हॉस्पिटल के कथित डॉक्टर सहित तीन नामजद

मुंगेर . मुंगेर इमरेंजी हॉस्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बना कर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का आरोप लगाते हुए डॉ हर्षवर्धन ने सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मुंगेर के मां इमरजेंसी हॉस्पिटल के कथित डॉक्टर बिट्टू बाबू उर्फ डॉ बी जोशफ, दीपक कुमार, विमल कुमार को नामजद किया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकिकात प्रारंभ कर दी है. सफियासराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल सफियाबाद के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर डॉ हर्षवर्धन कुमार गोविंदा ने बिट्टू बाबू उर्फ बी जोशफ उर्फ डॉ बी जोशफ, दीपक कुमार एवं विमल कुमार एवं अन्य अज्ञात को आरोपित किया है. जिसका वर्तमान पता मुंगेर वासुदेवपुर आईटीसी पार्क के समीप स्थित मां इमरजेंसी हॉस्पिटल दर्शाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि इन तीनों ने षड़यंत्र रच कर मुझे धोखा देते हुए मेरे अस्पताल मुंगेर इमरजेंसी एवं जमुई इमरजेंसी हास्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बना कर उसका अनुचित लाभ के लिए गलत इस्तेमाल कर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बना कर लोगों को दिया. फर्जी कागजात पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर भी है. जिसके बदले उनलोगों से पैसा वसूली किया. बिट्टू बाबू अपने आप को एक डॉक्टर बताते हुए यह फर्जीबाड़ा कर रहा है. जबकि उनके पास एमबीबीएस की डिग्री भी नहीं है. ये लोग गिरोह बनाकर मॉर्केट में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बेचे. जिसकी मुझे तब जानकारी हुई जब मुझे एक संस्थान जिसका नाम ”””” द डॉटाफ्लो ग्रुप ”””” से अनुभवन प्रमाण वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल आया. जो अधिरा केवी के नाम से जारी था. यह ईमेल में बी जोशफ के साथ ही मेरे ईमेल में आया था. मैंने उक्त कंपनी को भी ईमेल से जानकारी दे दिया है कि अनुभव प्रमाण पत्र मेरे संस्थान से जारी नहीं हुआ है.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि डॉ हर्षवर्धन के बयान पर सफियाबाद थाना में फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया. पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel