[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता कर्मी हुए सम्मानित

शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता कर्मी हुए सम्मानित

0
शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता कर्मी हुए सम्मानित
शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर सम्मान समारोह

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट: प्रखंड के रमणकाबाद पश्चिमी पंचायत में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को रविवार को एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया. सीटरडों के समीप स्थित शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की हौसला अफजाई की गई, जिससे उनमें काफी खुशी देखी गई.

घर-घर से कचरा उठाव और सफाई के लिए मिला सम्मान

पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर गीले एवं सूखे कचरे का नियमित उठाव करने और गलियों की साफ-सफाई में बेहतरीन कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को इस विशेष सम्मान के लिए चुना गया था. कार्यक्रम में सरपंच हरिमोहन पुरी, समाजसेवी रवि यादव सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इन अतिथियों के हाथों उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को उपहार स्वरूप टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर सभी स्वच्छता कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

इन स्वच्छता कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

समारोह के दौरान जिन स्वच्छता कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया, उनमें सुनील कुमार, चमन लाल कुमार, मदन हांसदा, मंटू मांझी, अरविंद कुमार, मुन्ना किस्कू, अर्जुन कोड़ा, जयपाल हेंब्रम, अजय कुमार साह, भूपेंद्र टुडू, सुरेश कुमार मुर्मू, शंकर सोरेन, विशाल कुमार, गोरेलाल तुरी, हीरालाल तुरी और संजय किस्कू शामिल हैं.

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होगी जागृत

इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे उत्साहवर्धक कार्यक्रमों से स्वच्छता कर्मियों के बीच अपने काम को लेकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी. उन्होंने अन्य कर्मियों का भी मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिन्हें इस बार सम्मान नहीं मिल पाया है, वे निराश न हों. वे पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि आने वाले समय में वे भी इस सम्मान के भागीदार बन सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel