[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रुपयों के लेनदेन में पिता ने पुत्र और बहू को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

रुपयों के लेनदेन में पिता ने पुत्र और बहू को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

0
रुपयों के लेनदेन में पिता ने पुत्र और बहू को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में इलाज कराते घायल

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट: जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथरा गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पिता ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधू के साथ मारपीट की. इस हिंसक झड़प में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया है.

मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मोथरा गांव निवासी रंजन यादव और उसके पिता फरेश यादव के बीच काफी समय से रुपयों के लेनदेन को लेकर तनाव चल रहा था. घायल युवक रंजन यादव ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. आरोप है कि उसके पिता बार-बार उससे पैसों की मांग करते हैं. गुरुवार को जब उसने रुपए देने में असमर्थता जताई, तो पिता ने उग्र होकर मारपीट शुरू कर दी. इस हमले में बीच-बचाव करने आई रंजन की पत्नी बबीता देवी को भी चोटें आई हैं.

अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इक़बाल शम्सी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि रंजन यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उसकी पत्नी बबीता देवी के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई हैं. फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Previous article Muzaffarpur: शराब तस्करी का ‘मोबिल’ मॉडल, पुलिस ने पकड़ा विदेशी पाउच
Next article Singur : सिंगुर मामले में टाटा को झटका, मुआवजे पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगायी रोक
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel