[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पारिवारिक कलह के बाद ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती

पारिवारिक कलह के बाद ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती

0
पारिवारिक कलह के बाद ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती
घायल अवस्था में ससुर

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. एक ही परिवार के ससुर और बहू के बीच हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों की पहचान गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सास-बहू के विवाद से शुरू हुई हिंसा

मिली जानकारी के अनुसार, इस परिवार में काफी समय से आंतरिक कलह चल रही थी. बताया जा रहा है कि सास और बहू के बीच अक्सर होने वाले झगड़े ने बीती रात रौद्र रूप धारण कर लिया. बात इतनी बढ़ गई कि ससुर और बहू एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने पर उतारू हो गए. इस घटना में दोनों को ही गंभीर चोटें आई हैं.

आरोप-प्रत्यारोप और पुलिसिया कार्रवाई

अस्पताल में उपचाराधीन प्रीति देवी ने अपने ससुर गिरिजानंद दास पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सीधा आरोप लगाया है. दूसरी ओर, सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा आए दिन घर में विवाद पैदा करते थे और अक्सर झगड़ा करते थे. संदलपुर की इस घटना की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की असली वजह साफ हो सके. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चाकूबाजी की शुरुआत किसने की और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी.

Previous article मधेपुरा मौसम अपडेट : साफ मौसम के साथ बादल छाए रहने की संभावना
Next article नोवामुंडी कॉलेज में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel