[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सीएलसी नहीं मिलने से आरडीएसवाई साईंस कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

सीएलसी नहीं मिलने से आरडीएसवाई साईंस कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

0
सीएलसी नहीं मिलने से आरडीएसवाई साईंस कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देकर कॉलेज से सीएलसी दिलाने का किया अनुरोध मुंगेर महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (सीएलसी) नहीं मिलने से आरडीएसवाई साईंस कॉलेज से इंंटरमीडिएट पाठ्यक्रम पूरा करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में है. परेशान विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन देकर सीएलसी दिलाने का अनुरोध किया है. विद्यार्थी कृतिका, साहिल कुमार, कृष्णा, नाहिद तब्बसुम सहित अन्य ने कहा कि वह सभी आरडीएस साईंस कॉलेज मुंगेर के इंटरमीडिएट का नियमित विद्यार्थी रहे है. हम सबों ने अपना-अपना इंटरमीडिएड का पाठ्यक्रम वर्ष 2026 में पूरा कर लिया है. आगे की शिक्षा चालू रखने के लिए नामांकन में सीएलसी की आवश्यकता है. सीएलसी के लिए महाविद्यालय में आवेदन किया था. परंतु हम सबों को यह जानकारी मिली कि महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य सुनील कुमार दिवाना द्वारा नामांकन पंजी सहित अन्य दस्तावेज वर्तमान कार्यालय में जमा नहीं किया गया है. सभी कागजात अपने घर पर रखे है. महाविद्यालय से संबंधित केस राज्य अपीलीय प्राधिकार में अपील वाद संजय कुमार एवं अन्य बनाम बिहार सरकार लंबित है. सेवानिवृत प्राचार्य केस का बहाना बनाकर नामांकन पंजी सहित अन्य कागजात जमा नहीं कर रहे है. केस से नामांकन पंजी का कोई लेना-देना नहीं है. नामांकन पंजी नहीं रहने के कारण हम सबों को सीएलसी निर्गत करने में विलंब हो रहा है. हमसबों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थान में प्रवेश लेना है और सीएलसी के अभाव में हम सभी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel