[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Munger news : तीन जनवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

Munger news : तीन जनवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

0
Munger news : तीन जनवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म तीन जनवरी से भरा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद तीन जनवरी से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी पांच जनवरी तक 600 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

तीन जनवरी से एलएलबी सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-3 व सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-5 में तीन दिसंबर से नामांकन लिया जायेगा. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया तीन से 14 जनवरी के बीच संचालित की जायेगी. नामांकन के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

दो जनवरी को खुलेंगे एमयू व कॉलेज

मुंगेर. मयू व उसके कॉलेजों में 24 दिसंबर से क्रिसमस व नये साल को लेकर अवकाश घोषित हो चुका है. वहीं अब एमयू के कार्यालय व कॉलेज नये साल में दो जनवरी को खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय व कॉलेज 24 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे. दो जनवरी से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel