[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र, ससमय डाटा संग्रहित करने का निर्देश

जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र, ससमय डाटा संग्रहित करने का निर्देश

0
जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र, ससमय डाटा संग्रहित करने का निर्देश

हवेली खड़गपुर. आगामी 31 मई तक प्रथम चरण में होने वाले जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने तथा उसकी पूरी तैयारी को लेकर बुधवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में नगर के टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनगणना को पूरी पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व पूर्ण करने का निर्देश पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को दिया. मौके पर एडीएम मनोज कुमार, एसडीओ राजीव रोशन, बीएसओ राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. एडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनगणना को पूरी पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश प्राप्त है. इसके लिए जरूरी है कि आप सभी तैयारियों को अंतिम रूप से पूर्ण कर लें. उन्होंने कहा कि मई के प्रथम सप्ताह से भीषण गर्मी/हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसी परिस्थिति में इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी को कोई विशेष परेशानी न हो. सभी प्रगणक प्रातः छह बजे से दस बजे तक तथा संध्या में चार से छह बजे तक जनगणना कार्य करें. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में ही यदि युद्ध स्तर पर जनगणना कार्य को पूर्ण किया जाए तो 31 मई के पूर्व ही इसे पूर्ण किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि जनगणना प्रारंभ होने के पश्चात प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा की जाएगी. जिन भी प्रगणकों अथवा सुपरवाइजरों द्वारा कार्य में कोताही बरती जाएगी, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. मौके पर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को अपॉइंटमेंट लेटर भी दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel