[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-2 के दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 5,119 विद्यार्थियों का नामांकन प्रक्रिया आरंभ

स्नातक सेमेस्टर-2 के दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 5,119 विद्यार्थियों का नामांकन प्रक्रिया आरंभ

0
स्नातक सेमेस्टर-2 के दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 5,119 विद्यार्थियों का नामांकन प्रक्रिया आरंभ

21 जून तक नामांकन का समय, पहले मैरिट लिस्ट में कुल 19,723 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. शनिवार से दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. चयनित विद्यार्थी 21 जून तक नामांकन करा पायेंगें. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये दूसरा मैरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कुल 5,119 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वहीं दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 15 जून शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में नामांकन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा, जबकि एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं व सभी वर्ग की छात्राओं को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर वेरिफाई करते हुए रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र के लिये पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 28,277 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन के लिये 13 जून तक का समय दिया गया था. इसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 19,723 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 16,132, विज्ञान संकाय में 3,302 तथा वाणिज्य संकाय में 289 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel