[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एलएलबी में 14 जनवरी तक होगा नामांकन

एलएलबी में 14 जनवरी तक होगा नामांकन

0
एलएलबी में 14 जनवरी तक होगा नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-5 में 3 जनवरी से नामांकन लिया जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 3 से 14 जनवरी के बीच नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के सेमेस्टर-3 में जहां अबतक 21 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं सेमेस्टर-5 में कुल 32 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

13 जनवरी से एलएलबी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जनवरी से आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 3 से 20 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जबकि 21 से 23 जनवरी के बीच 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

11 जनवरी तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन का समय

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से 4 जनवरी से ही स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 11 जनवरी तक स्क्रूटनी के लिये आवेदन कर सकते हैं. विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. वहीं प्रति पेपर विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जबकि स्क्रूटनी के लिये आवेदन को अपने कॉलेज से अग्रसारित कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel