[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज से पीजी सेमेस्टर-3 में कराएं नामांकन

आज से पीजी सेमेस्टर-3 में कराएं नामांकन

0
आज से पीजी सेमेस्टर-3 में कराएं नामांकन

मुंगेर. एमयू बुधवार से सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 3 उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड सहित सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 बैकलॉग के पास व प्रोन्नत विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ की जा रही है. इसमें नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक का समय दिया गया है. उक्त अवधि में विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 के एडमिट कार्ड की छायाप्रति तथा अंक पत्रक की वेब कॉपी या टीआर की छायाप्रति जमा करनी होगी.

18 से मिलेगा पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 18 नवंबर से रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका दिया है. इसके लिए सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अपना सीएलसी या माइग्रेशन अबतक जमा नहीं किया गया है, वैसे विद्यार्थी अपना संबंधित दस्तावेज जमा कर देंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.

15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर करें आवेदन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के लिए स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्तूबर से ही आरंभ की है. वहीं 15 नवंबर तक उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वो स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना आवेदन पहले कॉलेज से अग्रसारित कराना होगा. विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें प्रत्येक पेपर के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel