[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर हाई हॉर्स पावर डीजल लोको का पीओएच पूरा, 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी इंजन

हाई हॉर्स पावर डीजल लोको का पीओएच पूरा, 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी इंजन

0
हाई हॉर्स पावर डीजल लोको का पीओएच पूरा, 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी इंजन

जमालपुर. रेल इंजन कारखाना जमालपुर में हाई हॉर्स पावर लोको का (पीओएच) पेटियोडिकल ओवरहाॅलिंग का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य कारखाना के डीजल पीओएच शॉप में आरंभ किया गया है. मालूम हो कि जमालपुर को पांच हाई हॉर्स डीजल लोको के ओवर हॉलिंग का कार्यभार मिला हुआ है. इन पांच लोकों में चार लोको यात्री ट्रेन वाला है तो एक गुड्स ट्रेन का.

हाई हॉर्स पावर डीजल लोको को जीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद बरनवाल के नेतृत्व में वर्क्स मैनेजर रवि राजपूत और असिस्टेंट वर्क मैनेजर मृणाल कुमार की देखरेख में इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. बताया गया कि पहले हाई हॉर्स पावर डीजल लोको को यहां पहुंचे मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा द्वारा इसे एनएफ रेलवे के न्यू गुवाहाटी के लिए रवाना किया जा सकता है. क्योंकि एक हाई हॉर्स पावर डीजल लोको का पीओएच कार्य लगभग 4 महीने के कड़ी मशक्कत के बाद पूरा किया गया है.

हाई हॉर्स पावर डीजल लोको तैयार करने में जमालपुर कारखाना अव्वल

विदित हो कि पहले भी डीजल पीओएच शॉप में डीजल लोको का पीओएच किया जाता था. रेलवे में डीजल लोको का चलन धीरे-धीरे समाप्त होने के कारण यहां से इस कार्य को उठा लिया गया था और उसके बदले यहां इलेक्ट्रिक लोको का कार्यभार दिया गया था. परंतु इलेक्ट्रिक लोको उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण एक बार फिर से यहां डीजल लोको के पीओएच का कार्यभार दिया गया है. अंतर यह है कि इस बार हाय हॉर्स पावर डीजल लोको का कार्यभार मिला है जो देश के दो ही रेल कारखाने में संभव है. इनमें से एक दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली रेल कारखाना और दूसरा रेल इंजन कारखाना जमालपुर शामिल है. सामान्य डीजल इंजन से रफ्तार के मामले में हाई हॉर्स पावर इंजन काफी शक्तिशाली होता है और यह इंजन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel