[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बिहार के मुंगेर में एनकाउंटर, फरार अपराधी नीतीश कुमार को पुलिस ने मारी गोली

बिहार के मुंगेर में एनकाउंटर, फरार अपराधी नीतीश कुमार को पुलिस ने मारी गोली

0
बिहार के मुंगेर में एनकाउंटर, फरार अपराधी नीतीश कुमार को पुलिस ने मारी गोली
अस्पताल में पुलिस बल के जवान

Encounter In Bihar: बिहार के मुंगेर जिले में सिगरेट लाने से इनकार करने पर मासूम अंशु कुमार को गोली मारने वाला फरार अपराधी नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह धरहरा थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली मारी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फरारी के बाद से पुलिस थी अलर्ट

नीतीश कुमार को 20 फरवरी की शाम पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर धरहरा थाना को सौंपा था. लेकिन वह रात में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी फरारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और रातभर उसकी तलाश में छापेमारी चलती रही.

मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया अपराधी

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नीतीश धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में छिपा हुआ है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया.

Also Read: बिहार में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा समेत 6 लोगों की मौत

पुलिस की निगरानी में इलाज जारी

घायल नीतीश को गिरफ्तार कर पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी अस्पताल पहुंचे और धरहरा पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली. अपराधी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article RPSC RAS Result 2025 Out: RAS प्री का रिजल्ट जारी, जानें इस बार क्या रहा कटऑफ
Next article सन्नाटे में आया रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड, शतक लगाकर पोंटिंग की बराबरी, धोनी-कोहली के क्लब में भी पहुंचे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel