[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्रशिक्षण में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

प्रशिक्षण में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

0
प्रशिक्षण में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

हवेली खड़गपुर.

प्रखंड की नाकी पंचायत के उच्च विद्यालय लोहची में सोमवार को बिहार शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. तीन दिनों चल रहे प्रशिक्षण में पूर्व प्रारंभिक और प्रारंभिक कक्षा के 3 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने और वर्ग सापेक्ष दक्षता, विद्यालय विकास योजना के निर्माण में शिक्षा समिति सदस्यों को सहयोग करने की अपील की गयी.

प्रशिक्षण में विद्यालय के ससमय खुलने और बंद होने के अलावा पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना, अभिभावक-शिक्षक संवाद, बच्चों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना और बच्चों की उपस्थिति 75% बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही विद्यालय स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने तथा नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया. जबकि विद्यालय विकास योजना, स्वच्छ वातावरण, पेयजल, शौचालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई. प्रशिक्षण में मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर जागीर, लोहची, ललियाडीह, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर लोहची के प्रधानाध्यापक और समिति सदस्य की मौजूदगी में प्रशिक्षक मुकेश चौरसिया और मनोज कुमार ने किशोरी स्वास्थ्य योजना और विद्यालय शिक्षा समिति के क्रियाकलाप का अनुपालन करने की बात कही. प्रधानाध्यापक और समिति सदस्यों से कहा कि वे आदर्श विद्यालय की स्थापना के साथ अपने दायित्व और कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें. मौके पर विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक और समिति सदस्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel