[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मॉडल अस्पताल के नये भवन में सोमवार से मिलेगी इमरजेंसी वार्ड की सुविधा

मॉडल अस्पताल के नये भवन में सोमवार से मिलेगी इमरजेंसी वार्ड की सुविधा

0
मॉडल अस्पताल के नये भवन में सोमवार से मिलेगी इमरजेंसी वार्ड की सुविधा

मॉडल अस्पताल हैंडओवर को लेकर चार सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

मुंगेर. सदर अस्पताल में बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल को हैंडओवर लिए जाने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने आरंभ कर दी है. जिसके लिए एजेंसी के हैंडओवर लिए जाने के पत्र के बाद शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने मॉडल अस्पताल के नये भवन का निरीक्षण किया. जिसके बाद अब सोमवार से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की सुविधा मरीजों को मॉडल अस्पताल के नये भवन में मिलेगा. विदित हो कि 5 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया था.

निरीक्षण टीम में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा.रमण, डा. रामप्रवेश प्रसाद, डा. किष्टो, डा. अनुराग थे. टीम ने मॉडल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑर्ब्जवेशन कक्ष, ट्रायऐज कक्ष, ग्रीन, येलो और रेड जोन कक्ष, माइनर ओटी, ड्रेसिंग रूम, आइसोलेशन वार्ड सहित ओपीडी, निबंधन कक्ष और दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया. उपाधीक्षक ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में बाहर 2 बेड का आर्ब्जवेशन कक्ष बनाया गया है. जहां पहले मरीज की गंभीरता की जांच कर ग्रीन, येलो या रेड जोन अथवा माइनर ओटी या ड्रेसिंग रूम में भेजा जाएगा. आंशिक चोटिल मरीज आर्ब्जवेशन रूम में फस्ट ऐड के बाद डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. वहीं तीनों जोन वाले बेड पर 8 बेड पर कार्डियेक मॉनिटर लगाया जायेगा. वहीं इस दौरान रेड जोन के पीछे स्थित एक्सरे और सिटी स्कैन कक्ष का जायजा टीम ने लिया. सिटी स्कैन कक्ष में कंट्रोल रूम पीछे रहने और वहां तक जाने का रास्ता सिटी स्कैन मशीन से होकर रहने पर उपाधीक्षक ने आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में तकनीशियन सिटी स्कैन मशीन को पार कर जाएंगे, ऐसे में वहां तक जाने का रास्ता ठीक करें. इस दौरान बीएमएसआइसीएल के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ड्राइंग के अनुसार भवन में सभी उपकरण उपलब्ध कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel