[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Munger, आज कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस व पोल शिफ्टिंग का होगा कार्य

Munger, आज कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस व पोल शिफ्टिंग का होगा कार्य

0
Munger, आज कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस व पोल शिफ्टिंग का होगा कार्य

मुंगेर से प्रतिनिधि की रिपोर्टशहर के लालदरवाजा व बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए यह खबर काम की है. शहर के कई इलाकों में शनिवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस एवं तकनीकी कार्य को लेकर पूर्व सूचना जारी की गई है. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है. साथ ही कहा है कि वे अपने सभी कार्य समय पर कर लें.

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के एसडीओ ने दी जानकारी

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के एसडीओ ने बताया कि 30 मई शनिवार को सुबह 8:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक 33 केवी बिंदवारा फीडर में मीटरिंग यूनिट बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. इस दौरान पुरानीगंज फीडर, पुलिस लाइन फीडर, खोजाबाजार फीडर एवं मोकबीरा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. जिससे पुरानीगंज, खोजा बाजार, नवटोलिया, पुलिस लाइन, संदलपुर, शाह जुबैर रोड, मोकबीरा और शास्त्रीनगर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को ही सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान फीडर एवं 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस कार्य से श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, टीकारामपुर, लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर एवं वीर कुंवर सिंह कॉलोनी समेत कई मोहल्लों के लोग प्रभावित होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel