[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ व्यक्तियों को भेजा जेल

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ व्यक्तियों को भेजा जेल

0
शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ व्यक्तियों को भेजा जेल

अलग-अलग स्थान पर दो व्यक्तियों के बीच मारपीट पर प्राथमिकी दर्ज

जमालपुर. होली के त्यौहार में व्यवधान डालने वाले आठ लोगों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि कई स्थानों पर हुए मारपीट को लेकर भी थाने में एफआईआर दर्ज किया गया. शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जिन लोगों को जेल भेज गया. उसमें जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दौलतपुर निवासी प्रभाकर राम का 29 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, छोटी दौलतपुर निवासी बृजमोहन तांती का 27 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव, सदर बाजार खलासी मोहल्ला निवासी तनिक लाल बिंद का 27 वर्षीय पुत्र चंदन बिंद, बड़ी दरियापुर निवासी छोटे प्रसाद साहू का 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, मोहनपुर खलासी मोहल्ला निवासी नवीन कुमार का 20 वर्षीय पुत्र रोशन राज शामिल है. जबकि लक्ष्मणपुर निवासी राजू पासवान का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और उसका भाई 19 वर्षीय विशाल कुमार तथा जगदीशपुर निवासी उमेश कुमार पंडित का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल है. इसके अतिरिक्त अलग-अलग दो स्थानों पर आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक-एक व्यक्ति घायल हो गए. इस संबंध में रामचंद्रपुर निवासी गणेश मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के आवेदन पर कांड संख्या- 44/26 दर्ज किया गया है. जिसमें दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. जबकि छोटी केशवपुर निवासी अरविंद प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार भी आपसी विवाद के क्रम में हुई मारपीट में घायल हो गया. जिसको लेकर उसके आवेदन पर कांड संख्या- 45/26 दर्ज किया गया है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सभी आठ लोग शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रहे थे.जिसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया. जबकि मारपीट को लेकर दर्ज प्राथमिकी में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel