[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अमन, चैन व शांति की दुआ के साथ मना ईद-उल-फितर

अमन, चैन व शांति की दुआ के साथ मना ईद-उल-फितर

0
अमन, चैन व शांति की दुआ के साथ मना ईद-उल-फितर

बारिश के बावजूद नमाजियों ने उत्साह के साथ ईदगाह व मस्जिद में पढ़ी नमाज

जमालपुर. जमालपुर व आसपास के क्षेत्र में शनिवार को हर्ष व उल्लास के बीच ईद उल फितर का त्योहार पारंपरिक रूप से मनाया गया. ईद की मुख्य नमाज केशवपुर स्थित ईदगाह व वलीपुर मस्जिद में पढ़ी गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. बारिश के बावजूद नमाजियों में उत्साह का माहौल बरकरार रहा. ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी बारिश के बावजूद भीगते हुए नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे. सदर बाजार मस्जिद के शाही इमाम हाफिज मोहम्मद मुजाहिद आलम ने ईद की नमाज पढ़ाई. अपने तकरीर में उन्होंने कहा कि ईद विश्व शांति, भाईचारा व खुशियों का प्रतीक है. ईद न केवल मुस्लिम कौम के लोगों को मनाने की बात कहती है, बल्कि हर धर्म व मजहब के लोगों को खुशी मनाने को प्रेरित करती है. उन्होंने विश्व में अमन, चैन व शांति की अल्लाह ताला से दुआ की. मौके पर मो जुम्मन आलम, मो कमरुद्दीन, मो नसीम आलम, मो शाहबाज, मो एहतेशाम, मो साबिर, मो मुनव्वर, मो आरिफ, मो इकबाल आदि मौजूद थे. वही वलीपुर मस्जिद में इमाम हाफिज मोहम्मद फैयाज रशीदुद्दीन ने ईद की नमाज अदा करवाई. उन्होंने ईद के मौके पर विश्व शांति और सौहार्द्ध स्थापित करने की दुआ मांगी. साथ ही कहा कि जो खुद के दम पर चलकर रात दिन इबादत करते हैं. इंसाफ के तराजू में मानवीय सेवा की भावना जागृत करते हैं. उसे ही बरकत का हकदार माना जाता है. इस दौरान ईद को लेकर छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित थे. जो नए परिधान में नमाज अदा करने पहुंचे थे. मौके पर मो इम्तियाज आलम, मो मोबीन चांद, मो रिजवान, मो हैदर अली खान आदि मौजूद थे.

——————————-

मुख्य पार्षद ने दी नमाजियों को बधाई

जमालपुर. ईद के दौरान ईदगाह में दंडाधिकारी के रूप में विजयशील गौतम के साथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान थे. वही मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने नमाजियों को ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईद सर्व धर्म संमभाव का प्रतीक है. जमालपुर की गंगा जमुना तहजीब हमेशा से एकजुटता की प्रतीक रही है. मौके पर पार्षद आलोक कुमार, दीप सिन्हा, कैलाश कुमार, राजन मंडल मौजूद थे. वही राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईद कौमी तंजीम और राष्ट्र के धर्मनिरपेक्षता एवं अखंडता का प्रतीक है, जो शांति भाईचारा व प्रेम का पैगाम देती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel