[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दुर्गा को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर पहली एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन

दुर्गा को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर पहली एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन

0
दुर्गा को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर पहली एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन

प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 17 किशोरियों को लगी वैक्सीन

मुंगेर. ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में शनिवार को गार्डासिल वैक्सिनेशन कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की ओर से किया गया. इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ राजू ने की. जहां उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन थे. इस दौरान गार्डासिल की पहली वैक्सीन रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय दुर्गा कुमारी को लगी. उसे वैक्सीनेशन के बाद सिविल सर्जन ने प्रमाण पत्र भी दिया.

सिविल सर्जन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरे देश में बिहार पहला ऐसा जिला है, जहां इसका टीका दिया जा रहा था. हालांकि पहले 9 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों को सरवावैक वैक्सीन की दो डोज दी जा रही थी, लेकिन शनिवार को प्रधानमंत्री ने पूरे देश में इसकी नयी वैक्सीन गार्डासिल का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन की केवल एक डोज उन किशोरियों को दी जानी है, जिनकी आयु 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम है. इसके बाद डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ एथिना सैमुअल ने किशोरियों के परिजनों को वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी.

वैक्सीनेशन के बाद किशोरियों को आधे घंटे तक चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया

कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कक्ष में रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय दुर्गा कुमारी को गार्डासिल वैक्सीन का पहला टीका दिया गया. सिविल सर्जन ने टीका के बाद दुर्गा को चॉकलेट के साथ प्रमाण पत्र भी दिया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 17 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दी गयी. वैक्सीनेशन को लेकर रेस्ट रूम को भी तैयार रखा गया था, जहां वैक्सीनेशन के बाद किशोरियों को आधे घंटे तक चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया. मौके पर डिस्ट्रिक एमएनई शशिकांत प्रकाश, शहरी सलाहकार संदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था यूएनडीपी के वीसीसीएम सुधाकर कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार, डाटा सहायक मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel