[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्र में कूड़े का अंबार

सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्र में कूड़े का अंबार

0
सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्र में कूड़े का अंबार

तारापुर. न्यूनतम मजदूरी लागू करने एवं ड्रेस की राशि समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर नगर पंचायत, तारापुर के सफाईकर्मी मंगलवार से हड़ताल पर चले गये हैं. सफाइकर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्र सहित गली-मुहल्लों में सफाई व्यवस्था पूरा तरह बाधित हो गयी है. नगर प्रशासन ने इस हड़ताल को जनहित के विरुद्ध बताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया है. कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने कहा कि सभी सफाईकर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. मजदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर विभागीय स्तर पर जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा. इसके बावजूद बिना अनुमति हड़ताल पर जाना नियमों का उल्लंघन है. प्रशासन ने संकेत दिया है कि यदि सफाई व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं की गयी, तो हड़ताल पर डटे कर्मियों के विरुद्ध सेवा शर्तों के उल्लंघन, कार्य में बाधा एवं जनस्वास्थ्य को खतरे में डालने के आरोप में विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है. इसके साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी कर्मियों की बहाली कर सफाई कार्य शुरू कराने की तैयारी भी की जा रही है. इधर सफाईकर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से कम दर पर काम कर रहे हैं, जो वर्तमान महंगाई के हिसाब से पर्याप्त नहीं है. उन्होंने खुद को अकुशल श्रेणी का कर्मी बताते हुए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू करने, ड्रेस कोड उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाओं की मांग की है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि संवाद के रास्ते खुले हैं, लेकिन हड़ताल के माध्यम से दबाव बनाना उचित नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel