[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नशेड़ी बेटा ने वृद्ध पिता का तोड़ा पैर, अस्पताल में चल रहा इलाज

नशेड़ी बेटा ने वृद्ध पिता का तोड़ा पैर, अस्पताल में चल रहा इलाज

0
नशेड़ी बेटा ने वृद्ध पिता का तोड़ा पैर, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रतिनिधि, मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग नया टोला में रविवार को एक कलयुगी नशेबाज बेटा ने अपने ही वृद्ध पिता की टांग लोहा के रड से प्रहार कर तोड़ डाला. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि चुआबाग निवासी 70 वर्षीय वृद्ध जमाहर मंडल अपनी पत्नी व बेटों सहित पोतहू के साथ रहता है. उस मुहल्ले में उसका दो मकान है. रविवार को जमाहर मंडल स्नान करने के लिए पुराने घर पर गया हुआ था. जहां पर उसका 25 वर्षीय छोटा बेटा करण कुमार उससे पैसों की मांग की. जब पिता ने पैसा देने से इंकार किया तो उसने पास पड़े लोहे के रड से प्रहार कर पिता का पैर तोड़ डाला. इसके बाद वह भाग गया. पड़ोसियों की सूचना पर दूसरे घर में रहने वाले उसके परिजन पहुंचे और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल वृद्ध की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने बताया कि उसे चार बेटा है. इसमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा करण कुंवारा है. हमलोग सभी साथ में रहते है, लेकिन मेरा छोटा बेटा नशे का आदि है. वह गांजा-भांग का सेवन करता है. हमेशा नशे की हालत में घर वालों के साथ मारपीट, गाली-गलौज करता है. आज उसने पिता से पैसा मांगा, जिसका उपयोग वह नशा खरीदने के लिए करता. जब नहीं दिया तो करण ने उनका पैर तोड़ डाला. कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel