[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, जहर देकर हत्या का आरोप

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, जहर देकर हत्या का आरोप

0
दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, जहर देकर हत्या का आरोप

मुंगेर दहेज प्रताड़ना का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक वर्ष की मासूम बच्ची की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसकी पहचान लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी ललिता कुमारी के रूप में हुई. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. बताया जाता है कि बुधवार की रात लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना अंतर्गत सलारपुर निवासी ललिता कुमारी को गंभीर स्थिति में मुंगेर के सफियासराय हाइवे पर स्थित मुंगेर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता अनिल महतो ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि ललिता की शादी वर्ष 2022 में संदीप कुमार के साथ हुई थी. दोनों ने जीएनएम का कोर्स किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराल पक्ष द्वारा स्कॉर्पियो खरीदने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की जाती थी. मांग पूरी नहीं होने पर ललिता के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था. मृतका के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब आठ बजे ललिता ने अपने पिता को फोन कर रोते हुए बताया कि उसे जहर दे दिया गया है और शायद वह अब बच नहीं पायेगी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मुंगेर पहुंचे और उसे इलाज के लिए इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel