[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे लेट, तो अप गरीब रथ को किया गया रीशेड्यूल

डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे लेट, तो अप गरीब रथ को किया गया रीशेड्यूल

0
डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे लेट, तो अप गरीब रथ को किया गया रीशेड्यूल

प्रतिनिधि, जमालपुर. शनिवार को अप एवं डाउन, दोनों रूट की कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चलकर जमालपुर पहुंची. आंनद विहार-भागलपुर डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जिसके कारण अप गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर देना पड़ा. 13031 अप हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा लेट चलकर जमालपुर आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे है. परंतु यह ट्रेन 1:45 बजे जमालपुर पहुंची. 03633 अप देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन लगभग 2 घंटे लेट से 23:00 बजे जमालपुर आयी. इसी प्रकार 03616 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 21:30 बजे से लगभग 3 घंटे लेट चलकर मध्य रात्रि 12:34 बजे जमालपुर आयी. इस ट्रेन के विलंब आगमन के कारण जमालपुर से सहरसा जाने वाली 05510 डाउन जमालपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय रात्रि 21-45 बजे के बजाय मध्य रात्रि 12:45 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:52 बजे से लगभग 1 घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जबकि 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे लेट चलकर जमालपुर आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे है. परंतु यह ट्रेन अपराह्न 1324 बजे जमालपुर पहुंची. 13229 अप गोड्डा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16:05 बजे से एक घंटा लेट चलकर 17:06 बजे जमालपुर आयी. 08893 डाउन गोंदिया भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन लगभग 3 घंटा विलंब से चलकर अपराह्न 1348 बजे जमालपुर आयी. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:50 बजे था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel