[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस व विक्रमशिला पांच घंटे लेट, विलंब परिचालन से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस व विक्रमशिला पांच घंटे लेट, विलंब परिचालन से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

0
डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस व विक्रमशिला पांच घंटे  लेट, विलंब परिचालन से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के विलंब परिचालन ने रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है. खासकर डाउन रूट की ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है. जिसमें फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त क्षेत्र की लोकप्रिय नियमित ट्रेन भी शामिल है. इसी सिलसिले में शनिवार को गोमती नगर से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस तथा आनंद विहार से चलकर भागलपुर को आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चली, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे लेट चलकर पहुंची. जानकारी के अनुसार, 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:30 है, परंतु यह ट्रेन लगभग पांच घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:38 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 13436 डाउन गोमती नगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शनिवार को लेट चली और यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:15 बजे से लगभग पांच घंटे विलंब से चलकर संध्या 16:08 बजे जमालपुर पहुंची. ऐसा ही हाल 22406 डाउन आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस का रहा. यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे से लगभग साढ़े तीन घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 12:36 बजे जमालपुर पहुंची. जिसके कारण भागलपुर से रवाना होने वाली 22405 आप भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया और यह ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:10 बजे से लगभग दो घंटे विलंब से रीशेड्यूल्ड टाइम 16:13 बजे भागलपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई, जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:40 बजे के बजाय 16:37 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त आनंद विहार भागलपुर 04458 डाउन फेस्टिवल स्पेशल लगभग नौ घंटे लेट चली, जबकि कई अन्य नियमित लंबी दूरी की ट्रेनें और लोकल ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से होता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel