[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आदेश : गोदाम पर नहीं, डोर-टू-डोर करें घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण

आदेश : गोदाम पर नहीं, डोर-टू-डोर करें घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण

0
आदेश : गोदाम पर नहीं, डोर-टू-डोर करें घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण

अफवाह पर नहीं दें ध्यान, घरेलू गैस सिलिंडर की नहीं है कोई कमी : डीएम

कालाबाजारी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

मुंगेर. पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और नियम में बदलाव को लेकर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इसके बीच आम लोग भविष्य के लिए गैस सिलिंडर का स्टॉक करने में लग गये हैं. इसके कारण गैस एजेंसियों और वितरण गोदाम पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की मारामारी शुरू हो जा रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्देश दिया है कि घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण अब गोदाम पर नहीं, बल्कि डोर-टू-डोर किया जायेगा. जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बुधवार को गैस वितरण एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर जहां वस्तु स्थिति की जानकारी ली, वहीं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि मुंगेर में प्रतिदिन 3750 घरेलू गैस सिलिंडर की जरूरत है, लेकिन वर्तमान समय में 4 हजार 180 गैस सिलिंडर की डिमांड हो रही है. वर्तमान में घरेलू गैस सिलिंडर की 1002 रुपये कीमत है. एजेंसी संचालकों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि गैस सिलिंडर का वितरण गोदाम पर नहीं होगा. अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जायेगी.

गैस की नहीं है कोई कमी, अफवाह पर नहीं दें ध्यान

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलिंडर की खरीदारी या जमाखोरी न करें. जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. सभी गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि गैस की बुकिंग मिस्ड कॉल, एसएमएस/आइवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के माध्यम से की जा रही है और यह व्यवस्था पूरी तरह से चालू है. इसके साथ ही गैस की अगली बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतराल तय किया गया है.

कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम ने इस मुद्दे पर गैस एजेंसी संचालक, आपूर्ति विभाग एवं सदर एसडीओ के साथ बैठक में स्पष्ट कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस डीलरों और वितरकों के यहां नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि इसे लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जो सतत निगरानी करेगी. जिस एजेंसी पर अधिक भीड़ होगी, वहां इनकी तैनाती भी की जायेगी. जहां से भी कालाबाजारी और जमाखोरी की सूचना मिलेगी, दंडाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

गैस सिलिंडर के लिए नहीं थम रही जद्दोजहद

मुंगेर. पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और बुकिंग नियमों में बदलाव को लेकर घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी बढ़ गयी है. लोगों का आरोप है कि डिलीवरी बॉय घर-घर जाकर सिलिंडर नहीं दे रहे. इसके कारण उन्हें खुद गोदाम पर जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है. इस स्थिति के बीच सिलिंडरों की ब्लैक में बिक्री होने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं. उपभोक्ताओं की मानें, तो गैस सिलिंडर की कीमत 1002 रुपये है और इसी राशि में होम डिलीवरी एजेंसी को करनी है. लेकिन होम डिलीवरी की स्थिति काफी खराब है. बुकिंग में भी परेशानी हो रही है. सर्वर डाउन रहने के कारण ओटीपी उपभोक्ताओं को नहीं आ रहा है. इसके कारण एजेंसी कार्यालय में बुकिंग कराने वालों की तादाद काफी देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं इस समस्या के बीच कुछ लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी भी शुरू कर दी. शहर से लेकर गांव तक 1200 से 1500 रुपये में गैस सिलिंडर बेचा जा रहा है.

घरेलू गैस सिलिंडर का रेस्टोरेंट व होटल में हो रहा उपयोग

मुंगेर. शहर में अधिकांश रेस्टोरेंट, चाय दुकान, भोजनालय, नाश्ते की दुकान, चाट-पकौड़ा की दुकान में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है. हालांकि कुछ बड़े रेस्टोरेंट में पाइप लाइन गैस कनेक्शन है. जबकि दिखावे के लिए कुछ संचालक कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों को रखे हुए हैं. जिसके कारण खाना, नाश्ता, चाय सहित जहां भी खाने-पीने की दुकान संचालित हो रही है, वहां घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel