[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर राजा रानी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण, नये साल में लोग ले सकेंगे आनंद

राजा रानी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण, नये साल में लोग ले सकेंगे आनंद

0
राजा रानी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण, नये साल में लोग ले सकेंगे आनंद

मुंगेर. जिला मुख्यालय स्थित राजा रानी तालाब का सोमवार को जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की स्थिति को देखते हुए प्रभारी नगर आयुक्त अभिषेक कुमार को कई निर्देश दिए. इस दौरान उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह भी मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि नर्व वर्ष पर शहरवासियों को राजा रानी तालाब को भी आमजन की सुविधाओं के लिए खोल दिया जाएगा. इससे स्थानीय लोगों को न सिर्फ सुबह-सुबह टहलने का आनंद प्राप्त होगा, बल्कि लोग यहां वोटिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से अबतक यह हैंड ओवर नहीं हो पाने के कारण इस्तेमाल में नहीं आ पा रहा था. निरीक्षण के पश्चात प्रभारी नगर आयुक्त को 15 दिनों के अंदर इसकी साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है. इसके अलावे लाइटिंग, तालाब की सफाई, रंग-रोगण आदि को भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है. यह शहरवासियों के लिए एक रमणीक स्थल के साथ ही मनोरंजन का अच्छा साधन होगा. यहां लगे फाउंटेन से योगाश्रम का नजारा भी लोगों को काफी आकर्षित करेगा. जो एक सेल्फी प्वाईंट के रूप में भी विकसित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel