[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री कीट का वितरण

पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री कीट का वितरण

0
पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री कीट का वितरण

मुंगेर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में होने वाले जिले के तीन विधानसभा के लिए पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को चार डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री कीट का वितरण किया गया. जिसका जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज ने निरीक्षण किया और पीठासीन पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

चार डिस्पैच सेंटर से हुआ मतदान सामग्री का वितरण

मतदान सामग्री कीट वितरण के लिए जिला मुख्यालय स्थित बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय, टाउन स्कूल, उपेंद्र ट्रेनिंग स्कूल एवं मॉडल स्कूल में डिस्पैच सेंटर बनाया गया था. जहां पर मतदान सामग्री वितरण के लिए काउंटर बनाये गये थे. जिले के तीन मुंगेर, तारापुर व जमालपुर विधानसभा में कुल 1208 मतदान केंद्र है. जिसके पीठासीन पदाधिकारियों के बीच मतदान सामग्री कीट का वितरण किया गया. मतदान सामग्री कीट में मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्ची, प्रत्याशियों की सूची, मुहर, रबर स्टैंप, सामान्य पेंसिल, बाल पेन, सादा कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड सहित मतदान के दौरान प्रयुक्त होने वाले सामग्री थी. पीठासीन पदाधिकारी मतदान सामग्री कीट के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गये.

आज मतदान दल के बीच होगा ईवीएम का वितरण

बताया गया कि गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को तीनों विधानसभा के लिए तैनात मतदान दल के बीच ईवीएम का वितरण किया जायेगा. मुंगेर एवं जमालपुर विधानसभा के लिए ईवीएम डिस्पैच सेंटर आरडी एंड डीजे कॉलेज को बनाया गया है. जहां से इन दोनों विधानसभा के प्रतिनियुक्त मतदान दल को ईवीएम वितरण किया जायेगा. जबकि तारापुर विधानसभा के लिए आरएस कॉलेज तारापुर स्थित डिस्टपैच सेंटर से ईवीएम का वितरण किया जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel