[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर विभागीय कार्रवाईयों की प्रति माह होगी समीक्षा : आयुक्त

विभागीय कार्रवाईयों की प्रति माह होगी समीक्षा : आयुक्त

0
विभागीय कार्रवाईयों की प्रति माह होगी समीक्षा : आयुक्त

मुंगेर जिला स्तर पर अनुशासनिक कार्यवाहियों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को प्रमंडलीय सभागार में विशेष बैठक हुई. जिसमें मुख्यालय से नामित मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय सामान्य प्रशासन विभाग पटना के उप सचिव आलोक कुमार और इससे संबंधित अधिकारी मौजूद थे. बैठक में आयुक्त के सचिव सह संयुक्त आयुक्त (विभागीय जांच) मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर, नोडल पदाधिकारी- सह -अपर समाहर्ता( विभागीय जांच) मुंगेर, खगड़िया , बेगूसराय, जमुई एवं शेखपुरा ने आयुक्त को इसको लेकर अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराया. जिसमें लंबित मामलों की संख्या मुंगेर में 3, खगड़िया में 14, बेगूसराय में 8, लखीसराय में 5 एवं जमुई में 1 दर्शाया गया. आयुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता( विभागीय जांच) को प्रत्येक महीने के तृतीय सोमवार को अपने जिला अंतर्गत चल रहे सभी विभागों से संबंधित विभागीय कार्रवाइयों का समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विभागीय कार्रवाइयों को, स्थापित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने नोडल पदाधिकारी को विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये नये प्रपत्र में स्पष्ट एवं ससमय प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel