[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बालक वीर सिंह हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

बालक वीर सिंह हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

0
बालक वीर सिंह हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

मुंगेर. खड़गपुर थाना अंतर्गत खंडबिहारी गांव के बालक वीर सिंह हत्याकांड के दोषी को दृष्टांत मूलक सजा दिलाने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी के समक्ष जन प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व रमन सिंह और रविंद्र मंडल ने किया. विरोध प्रदर्शन मुंगेर स्टेशन से शुरू होकर पूरबसराय, गांधी चौक, किला गेट होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची. जहां विरोध प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया. प्रदर्शन में शामिल लोग इंकलाब जिंदाबाद, वीर सिंह के हत्यारे को दृष्टांत मूलक सजा दिलाने, संग्रामपुर प्रखंड में 50 बीघा गेहूं फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलने का मुआवजा देने, टेटिया बंबर प्रखंड के रनिया गांव महादलित टोला में बासगीत पर्चा देने, नौवागढ़ी राय पोखर का अवैध जमाबंदी रद्द कर पोखर और खेलकूद का मैदान निर्माण करने, नौवागढ़ी में मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि पर विश्वविद्यालय निर्माण अभिलंब शुरू करने, घरेलू गैस का समस्या दूर करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची सार्वजनिक करने तथा सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर लाभुकों के खाते में राशि उपलब्ध कराने की मांग की. जिला सचिव कामरेड कृष्णदेव शाह ने कहा कि हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत खंडबिहारी गांव के मनीष कुमार सिंह के 10 वर्षीय इकलौते पुत्र वीर सिंह की 23 जुलाई 2025 को फिरौती के लिए अपहरण कर निर्मम हत्या कर गांव के एक सुनसान कुएं में लाश को डूबा कर छुपा दिया गया. जिसका खड़गपुर पुलिस आठ महीने बाद पता लगा पायी है. उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल सभी अपराधियों को दृष्टांत मूलक सजा दिया जाए. संग्रामपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया है. जिसके सभी किसानों को मुआवजा दिया जाये. मौके पर कामेश्वर रंजन, भारत मंडल, रणजीत राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel