[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग हुई तेज

भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग हुई तेज

0
भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग हुई तेज

राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, सीमांचल और पूर्वी बिहार के यात्रियों की सुविधा का उठाया मुद्दा

मुंगेर

राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 03407/03408) के परिचालन को आगे भी जारी रखने तथा इसे नियमित पैसेंजर सेवा के रूप में संचालित करने की मांग रेल मंत्री से की है. इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है.

छोटे व्यापारियों के लिए साबित हो रही है जीवनरेखा

अपने पत्र में सांसद ने कहा है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण भागलपुर और उत्तर-पूर्वी बिहार के बीच सड़क यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन लाखों दैनिक यात्रियों, किसानों, छात्रों, मरीजों और छोटे व्यापारियों के लिए जीवनरेखा साबित हो रही है. उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन के परिचालन की अवधि 4 जून 2026 तक बढ़ाए जाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि सेतु मरम्मत का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और सड़क मार्ग से आवागमन आज भी कठिन एवं समयसाध्य बना हुआ है.

सीमांचल और पूर्वी बिहार के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी

प्रतिदिन ट्रेन में उमड़ रही भारी भीड़ इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है. डॉ भीम सिंह ने पत्र में आग्रह किया है कि क्षेत्र की स्थायी जरूरतों को देखते हुए गाड़ी संख्या 03407/03408 का परिचालन नियमित पैसेंजर ट्रेन सेवा के रूप में करने पर गंभीरता से विचार किया जाए. इससे सीमांचल और पूर्वी बिहार के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी तथा आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel