[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 10 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

10 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

0
10 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

जमालपुर.मालदा रेल मंडल के जमालपुर-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री परेशान हैं. कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गयी है और ट्रेनों का विलंब से परिचालन हो रहा है. कोहरे के कारण दिल्ली से चलकर कामाख्या जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची थी. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल सुबह 4:33 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:58 बजे है. इसी प्रकार 13402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय संध्या 20:43 बजे से लगभग डेढ़ घंटे लेट से रात्रि 22:6 बजे जमालपुर पहुंची. 12350 डाउन नयी दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस रात्रि 12:42 बजे जमालपुर आयी, जबकि इस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:40 बजे था. 13242 डाउन बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेट से पहुंची. 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे विलंब से चली, जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे से लगभग 3 घंटा लेट से सुबह 7:20 बजे जमालपुर पहुंची. 15658 अप कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा लेट चली. 15098 डाउन जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे लेट चलकर पूर्वाहन 11:05 बजे जमालपुर आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:59 बजे ही था. 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस सुबह 9:25 बजे के बजाय 12:05 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 15744 डाउन बठिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे अनिश्चित विलंब से अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे के बदले 12:35 बजे अपराह्न में जमालपुर पहुंची. 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे के बजाय लगभग 8 घंटे अनिश्चित विलंब से अपराह्न 14:41 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel