[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी

जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी

0
जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी

फोटो संख्या – फोटो कैप्शन – 20. जमालपुर रेलवे स्टेशन प्रतिनिधि, जमालपुर मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मंगलवार को कई ट्रेनों का लेट परिचालन जारी रहा. इस सिलसिले में फरक्का एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे अनिश्चित विलंब से चली. जिसके कारण यात्री परेशान रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्सौल से देवघर जाने वाली 05545 डाउन श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:08 बजे के बजाय 14:32 बजे जमालपुर पहुंची. 13023 अप हावड़ा- गया एक्सप्रेस भी लगभग 1 घंटा लेट चलकर पहुंची. जबकि 15733 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:30 बजे है, परंतु ट्रेन सुबह 7:20 बजे जमालपुर पहुंची. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी लेट चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे है, परंतु ट्रेन 10:21 बजे जमालपुर आई. इसके अतिरिक्त 05509 अप सहरसा- जमालपुर स्पेशल ट्रेन लगभग 2 घंटे लेट चलकर 10:37 बजे जमालपुर पहुंची. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 8:25 बजे है. इस ट्रेन के विलंब पहुंचने के कारण इसी के रैक से चलने वाली 53615 अप जमालपुर-गया पैसेंजर अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से 10:40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. इससे पहले 05598 डाउन आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर मध्य रात्रि 23:15 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 19:28 बजे है. इसी प्रकार 73426 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:45 बजे के बजाय 02:26 बजे जमालपुर पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel