[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जागरूकता की कमी से बेटियों को समाज में नहीं मिल रहा उचित अधिकार

जागरूकता की कमी से बेटियों को समाज में नहीं मिल रहा उचित अधिकार

0
जागरूकता की कमी से बेटियों को समाज में नहीं मिल रहा उचित अधिकार

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान हवेली खड़गपुर. सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी की एफ कंपनी हवेली खड़गपुर ने शनिवार को मध्य विद्यालय गंगटी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका नेतृत्व कम्पनी कमांडर रोहित कुमार सिंह ने किया. मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में बराबर की सहभागिता निभा रही है. फिर भी समाज के कुछ क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण उन्हें वह अधिकार नहीं मिल पाते हैं जो उन्हें मिलना चाहिए. उनके साथ भेदभाव किया जाता है. केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के प्रति समाज में होने वाले नकारात्मक रवैया के प्रति जागरूकता फैलाने व भविष्य में उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं को चलाकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. इसी के तहत एसएसबी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना जैसी योजनाओं के प्रति आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर शिक्षा व समाज में भागीदारी सुनिश्चित कराना है. मौके पर मुख्य आरक्षी प्रदीपकुमार, राजेंद्र कुमार चौरसिया, सतेन्द्र कुमार, प्रदीप चंदेल, कृष्णा मुरारी, सुजय कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक पूजा कुमारी, कुमारी सिन्धु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel