[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर ही नहीं, जिले से बाहर के श्रद्धालुओं की भी आस्था का केंद्र है दशभुजी दुर्गा स्थान

मुंगेर ही नहीं, जिले से बाहर के श्रद्धालुओं की भी आस्था का केंद्र है दशभुजी दुर्गा स्थान

0
मुंगेर ही नहीं, जिले से बाहर के श्रद्धालुओं की भी आस्था का केंद्र है दशभुजी दुर्गा स्थान
मोगल बाजार में स्थित दशभुजी दुर्गा स्थान.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Dashabhuji Durga Sthan: मुंगेर शहर के उत्तरी भाग मोगल बाजार में स्थित दशभुजी दुर्गा स्थान धार्मिक आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है. यहां स्थापित दशभुज वाली मां दुर्गा की प्रतिमा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था देखने को मिलती है. यही कारण है कि मुंगेर जिले के अलावा अन्य जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं.

मनोकामना पूरी होने की मान्यता से बढ़ी मंदिर की महत्ता

दशभुजी दुर्गा मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं के बीच गहरी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना मां दुर्गा अवश्य पूरी करती हैं. भक्त अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक सुख-समृद्धि की कामना लेकर मां के दरबार में पहुंचते हैं. विवाह जैसे शुभ कार्यों से पहले भी लोग यहां आकर मां का आशीर्वाद लेना शुभ मानते हैं.

Dashabhuji Durga Sthan: आरती और घंटियों की गूंज से भक्तिमय होता है माहौल

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से पूजा-अर्चना और आरती होती है. आरती के दौरान मंदिर में बजने वाली घंटियों और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं.

ये भी पढ़े : बिहार बनेगा निवेश का नया केंद्र, पीयूष गोयल से प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

हर दिन उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

दशभुजी मां दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर की घंटियों की मधुर ध्वनि से मुंगेर शहर का उत्तरी क्षेत्र प्रतिदिन गूंज उठता है. विशेष रूप से नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़उमड़ती है और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में बदल जाता है.

पीढ़ियों से कायम है श्रद्धा और विश्वास

स्थानीय लोगों के अनुसार दशभुजी दुर्गा स्थान केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और विश्वास का केंद्र है. वर्षों से यहां मां दुर्गा के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा बनी हुई है और यही वजह है कि यह मंदिर आज भी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel