[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मोंथा चक्रवात से आमजन व किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मोंथा चक्रवात से आमजन व किसानों की बढ़ी मुश्किलें

0
मोंथा चक्रवात से आमजन व किसानों की बढ़ी मुश्किलें

हवेली खड़गपुर. चक्रवाती तूफान मोंथा का व्यापक असर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ तौर पर दिखायी दे रहा है. चक्रवात के कारण पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने आमजन और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

मोंथा चक्रवात के कारण लगातार बारिश से खेतों में फसलें डूबने के कगार पर पहुंच गयी हैं. वहीं कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नगर क्षेत्र के कठरा मार्केट, मुख्य बाजार, बस स्टैंड और हाट परिसर पूरी तरह जलमग्न और कीचड़ से पट गया है. सड़कों पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलें आ रही है. कच्ची सड़कें पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. लगातार बारिश से निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है. हालांकि नगर परिषद द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने के बावजूद बारिश के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. किसान इस बारिश से सबसे अधिक चिंतित हैं, क्योंकि धान की कटाई के समय पर आई इस बरसात से फसल को भारी नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है.

बारिश में जलमग्न हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर

दो दिनों से रुक-रुक कर और कभी तेज हो रही बारिश से लोगों का घर से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है. वहीं जगह-जगह जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. पानी के निकासी की परिसर में सटीक व्यवस्था नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने का हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया है. लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का यह हाल है तो बारिश के दिनों में यहां के हाल को समझा जा सकता है. लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में जलजमाव का निराकरण और निकास की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel